—Advertisement—

मानिकपुर मंडल में “विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन

एडीटर: Chetram Rajpoot June 16, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

मानिकपुर न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी के मानिकपुर मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही।

सभा में मुख्य वक्ता ज्ञानदीप त्रिपाठी एवं मंडल अध्यक्ष श्री गोलू हीरेंद्र सिंह मरावी ने मोदी सरकार की अब तक की उपलब्धियों एवं देश के विकास की दिशा में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में पहचान बनाई है और देश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

सभा में मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवारी, दिलीप झारिया, उपाध्यक्ष हरीश जीतू राय, संतोषी विश्वकर्मा, फूलचंद झारिया, मंडल मंत्री रमेश मरावी, वरिष्ठ नेता उत्तमचंद असाटी, बद्री प्रसाद असाटी, पहलवान सिंह, जगन सिंह, बद्री बागवान, मनोहर बागवान, रघुनाथ सिंह और तोकेश्वर भगवान सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यवाहक युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित असाटी, नरेश झारिया, महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता गीता चौहान, सीता सैनी, माधुरी रजक, पूजा रजक एवं मंजू रजक की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।

सभा में सभी कार्यकर्ताओं ने ‘विकसित भारत’ के निर्माण हेतु संकल्प लिया और आगामी समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment