—Advertisement—

अवैध शराब के खिलाफ बजाग में की गई कार्यवाही, 40 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

एडीटर: Chetram Rajpoot May 29, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी |  कलेक्टर नेहा मारव्या के निर्देशन एवं एसडीएम बजाग श्री रामबाबु देवांगन के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही को अंजाम दिया गया। तहसीलदार बजाग और थाना बजाग की संयुक्त टीम ने दुकान पर छापा मारते हुए 40 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की।

कार्यवाही राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मौके पर मौजूद राजस्व अमले ने जब्त की गई शराब का पंचनामा तैयार किया और पूरी सामग्री को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। छापामार कार्यवाही के बाद उक्त दुकान को सील कर दिया गया है। एसडीएम बजाग ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment