—Advertisement—

Dindori News : हिनौता में विकास कार्यों का निरीक्षण : कलेक्टर ने जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

एडीटर: Chetram Rajpoot May 7, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3
  • कलेक्टर नेहा मारव्या ने किया औचक निरीक्षण , निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दिया जोर

डिंडौरी |  कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आज विकासखंड डिंडौरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिनौता, बिजौरा, देवरा एवं जोगीटिकरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की और कार्यों की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने ग्राम पंचायत हिनौता में मध्यप्रदेश वाटरशेड विभाग द्वारा निर्मित शासकीय तालाब, खेत तालाब, चेक डेम, गेबियन संरचना एवं वृक्षारोपण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राहियों सोनू, श्याम सिंह मरावी और लक्ष्मण के खेत तालाबों का भी मुआयना किया। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ तालाब शासकीय मापदंडों के अनुरूप नहीं बनाए गए हैं। इस पर उन्होंने आरईएस विभाग के कार्यपालन यंत्री को आवश्यक निर्देश दिए और संबंधित विभाग के सब इंजीनियर की लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाही की जाएगी।

WhatsApp

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत हिनौता के परिक्रमा रोड के किनारे एवं तालाब के पास किए गए वृक्षारोपण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वृक्षों की देखभाल की व्यवस्था की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को पौधों की नियमित निगरानी करने एवं उन्हें सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मारव्या कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पूर्ण रूप से पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

WhatsApp

Dindori Latest News Today, Dindori News,

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment