होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले के ग्रामीणों का उत्साह, जल स्रोतों की सफाई में निभाई अहम भूमिका

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज़।   डिंडौरी जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। जन अभियान परिषद की टीम के साथ ग्राम केवलारी, करेगांव, मनकी और धुर्वे टोला आदि गांव में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मिलकर अपने-अपने गांवों में जल स्रोतों की सफाई एवं संवर्धन का कार्य पूरी निष्ठा और उत्साह से किया।

        अभियान के तहत तालाबों, हैंडपंपों के चारों ओर की गंदगी हटाई गई, कुओं की सफाई की गई और जल स्रोतों के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमदान करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। जन अभियान परिषद के द्वारा बताया गया कि यह अभियान न केवल जल संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि इससे ग्रामीणों में जागरूकता भी बढ़ रही है। ग्रामीणों को जल संचयन, वर्षा जल संग्रहण तथा पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामवासियों और विद्यार्थियों की सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि जब समाज साथ आता है, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़े बदलाव संभव हैं।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..