—Advertisement—

ओआईसी मोहम्मद शाकिर खान ने विकासखंड शहपुरा के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया

एडीटर: Chetram Rajpoot April 1, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडौरी | विद्यालय प्रवेश उत्सव के पहले दिन ओआईसी श्री मोहम्मद शाकिर खान ने विकासखंड-शहपुरा के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और शैक्षणिक संसाधनों की गुणवत्ता की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के प्रति समर्पण भावना रखने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान श्री खान ने अंग्रेजी माध्यम आश्रम शाला, शहपुरा और माध्यमिक विद्यालय, गौरैया के बेहतर प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए बीआरसी एवं शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।

WhatsApp

इस अवसर पर जनशिक्षक श्री अश्विनी साहू, श्री कृपाल सिंह मार्को, श्री संजय कुमार साहू, सक्षम प्रभारी श्री महाराणा प्रताप सिंह, श्री उमेश वर्मा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रतिबद्धता दोहराई। विद्यालय प्रवेश उत्सव के तहत इस प्रकार के निरीक्षण और प्रेरणादायक गतिविधियाँ शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।

 

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment