—Advertisement—

मंडल डिंडौरी में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर बैठक संपन्न

एडीटर: Chetram Rajpoot March 29, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

 

डिंडौरी न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के मार्गदर्शन में जिले के सभी मंडलों में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसी क्रम में मंडल डिंडोरी की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र राजपूत और वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर तिलक वंदन एवं माल्यार्पण से हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य ने आगामी कार्यक्रमों, जैसे “मन की बात” और 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस, को मतदान केंद्र स्तर पर सफलतापूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी पर चर्चा की।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे देश की आर्थिक एवं राजनीतिक व्यवस्था में सुधार होगा। बार-बार चुनाव होने से प्रशासनिक खर्च और संसाधनों की बर्बादी होती है, जिसे एक साथ चुनाव कराकर कम किया जा सकता है। वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया ने बताया कि लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने से देश में विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।
इस बैठक में स्थानीय निकायों द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर महामहिम राष्ट्रपति को भेजने का निर्णय भी लिया गया। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण बर्मन एवं कुंजन नंदेहा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता सारस, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, जिला मंत्री सपना जैन, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment