—Advertisement—

Dindori News : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एडीटर: Chetram Rajpoot March 18, 2025

—Advertisement—

 डिंडौरी |  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आज आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 शाहपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधिक सलाहकार श्रीमती स्मिता चौरसिया, केस वर्कर श्रीमती रितु खांडे, केस वर्कर श्रीमती रागिनी धुर्वे द्वारा बालिकाओं को वन स्टॉप सेन्टर (सखी), महिला हेल्पलाइन (181), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।

साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, बाल विवाह रोकने हेतु किए जा रहे प्रशासन के प्रयास, बाल विवाह के दुष्प्रभाव के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय शहपुरा की समस्त पर्यवेक्षक स्टॉफ और छात्रावास अधीक्षिका भी उपस्थित रहीं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment