—Advertisement—

पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह ने बिरसा मुण्डा स्टेडियम का निरीक्षण किया

एडीटर: Chetram Rajpoot May 20, 2024

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

 

 डिंडौरी  | पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह ने बिरसा मुण्डा स्टेडियम का निरीक्षण किया और ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया। बिरसा मुण्डा स्टेडियम में खेल संचालन की दृष्टि पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के साथ हाऊसिंग बोर्ड के एसडीओ व इंजीनियर को तत्काल इंडोर स्टेडियम, एथलेटिक्स मैदान, स्टेडियम मरम्मत, विद्युत, पानी एवं विकास निर्माण हेतु हाऊसिंग बोर्ड को इस्टीमेट तैयार कर संचालक खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल को राशि उपलब्ध हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

खेल अधिकारी मो. अहमद खान को खेल गतिविधियां बेहतर से बेहतर करने के निर्देश दिए तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह ने कहा कि हम दौड़ने का ट्रेक अपने स्तर से तैयार कर खेल को व्यवस्थित करेंगे, समनापुर, बजाग, करंजिया, अमरपुर, मेंहदवानी, शहपुरा एवं डिण्डौरी में 1 मई से 30 मई 2024 तक चल रहे खेल प्रशिक्षण को नियमित निगरानी करने हेतु खेल अधिकारी को निर्देश दिए हैं।   कलेक्ट्रेट प्रांगण में संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में शामिल खिलाड़ियों को चॉकलेट वितरित करते हुए खेल के गुणों की जानकारी प्रदान की गई।

अंत पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह ने खिलाडियों को संबोधन करते हुए कहा कि खेल की सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु हर मैं संभव प्रयासरत रहूंगी।  कार्यक्रम के दौरान मो. अहमद खान जिला खेल अधिकारी, चेतराम अहिरवार, हरेन्द्र उपाध्याय, कुमारी आरती सोंधिया, रोशन, राजकुमार, संतोषी यादव, सुमन, सुभाष सिंह यातायात प्रभारी एवं अन्य सीनियर खिलाडी उपस्थित रहे।

 

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...