होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

महिला पंच की अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट ने डिंडौरी कलेक्टर को जारी किया जमानती वारंट 

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज़। एमपी हाईकोर्ट के न्यायाधीश अवनींद्र कुमार सिंह ने पूर्व में जारी आदेश की नाफ़रमानी पर सख्त कदम उठाते हुए कलेक्टर डिंडौरी को जमानती वारंट जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कसईसोडा के खसरा क्रमांक 649 सार्वजनिक शासकीय रास्ता से अतिक्रमण हटाने के लिए कसईसोडा की वार्ड पंच ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी हाई कोर्ट ने एक महीने के अंदर अतिक्रमण हटाने काआदेश पारित कर डिंडौरी कलेक्टर को अतिक्रमण हटाने निर्देशित किया था,
लेकिन डिंडोरी कलेक्टर के द्वारा अतिक्रमण हटाने कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण याचिकाकर्ता  वार्ड पंच शशिकला मार्को वार्ड क्रमांक 5 ने हाईकोर्ट में पूर्व में पारित  आदेश का पालन नहीं पर हाईकोर्ट में  अवमानना याचिका दायर की थी, एमपी हाईकोर्ट ने  डिंडौरी कलेक्टर के खिलाफ 100 रु का जमानती वारंट जारी कर अगली सुनवाई हेतु नियत  दिनाँक 21/1/2025 को कलेक्टर डिंडौरी को हाईकोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित ख़बरें