—Advertisement—

सदस्यता अभियान को लेकर शहपुरा में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया

एडीटर: Chetram Rajpoot September 23, 2024

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

 

शहपुरा । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया मंडल शहपुरा पहुंचे जहां शहपुरा बाजार में स्टॉल लगाकर भाजपा की सदस्यता ग्रामीण जनों को दिलाई। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा वर्तमान में सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितम्बर को संपन्न हो जायेगा।उसके बाद दूसरा चरण प्रारंभ होगा भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है जिसके सदस्य करोड़ों में है भारत के अंदर भारतीय जनता पार्टी ही कैडर आधारित पार्टी है जो की भारत की माटी से जुड़कर भारत की आत्मा तक का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनैतिक क्षेत्र में राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से कार्य करने वाली पार्टी है

 

इसलिए यह न केवल वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी स्वरूप बनाने में सफल हुई है बल्कि सर्वस्पर्शी भी बनी है और समाज के हर एक तपके को साथ जोड़ने में पार्टी की यह यात्रा में सफलता मिली है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार चार वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है गरीब युवा महिला एवं किसानों के लिए समर्पित यह सरकार है वहीं प्रदेश की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने लगातार महिलाओं को लाडली बहना योजना के माध्यम से सशक्त करने का काम किया है जिसके कारण आज भारतीय जनता पार्टी से लोग जुड़ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूर्व से लेकर पश्चिम तक भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है।

.

 

इस सदस्यता अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश साहू, जिला सह मीडिया प्रभारी अनूप गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, गिरजा कारपेंटर, विष्णु अवधिया, सुरेंद्र साहू, विनय गुप्ता, नवीन विश्वकर्मा, संतोषी विश्वकर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पर मौजूद रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...