—Advertisement—

Dindori Crime News: जादू टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

एडीटर: Chetram Rajpoot September 21, 2024

—Advertisement—

Contact on WhatsApp
डिंडौरी न्यूज़। समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर जादू टोने के शक में एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार जादू टोने के शक में दामाद के भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर अधेड़ महिला को मौत के घाट उतार दिया ,
घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई, बताया जा रहा है की समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया गांव में 60 वर्षीय शुशीला बाई अपने बेटी के घर गई थी, इसी दरमियान बेटी का देवर जादू टोने के शक में महिला के ऊपर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया,
समनापुर पुलिस ने सूचना मिलते ही गांव पहुंच कर आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करते हुए हिरासत में लिया है, जिससे पूंछ ताछ जारी है। पंचनामा समेत आवश्यक करवाई करते हुए पीएम हेतु शव को समनापुर लाया गया हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...