—Advertisement—

गुणवत्ताहीन निर्माण के चलते पहली बारिश में धसकने की कगार में पुलिया 

एडीटर: Chetram Rajpoot September 15, 2024

—Advertisement—

Contact on WhatsApp
 डिंडौरी । ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट चरम पर हैं, तकनीकी मापदंडों को दरकिनार कर निर्माण एजेंसी तकनीकी अधिकारियों की मिलीभगत से महज ढाँचा खड़ा कर  मनरेगा योजना में सेंध लगा कर धडल्ले से जेब भरने का काम जारी है। समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खाम्हा में मनरेगा योजना के तहत लगभग 8 लाख रूपए की लागत से रसोई नाला में बगैर बेस गए पुलिया निर्माण कार्य किया गया  है,
प्राक्कलन के विरुद्ध कार्य कराया गया है, पाईप के नीचे बेस नही बनाया गया है,बगैर बेस के साइड वाल और एप्रोन  निर्माण कराए जाने  से पहली ही बरसात में पुलिया धाराशाई होने की कगार में हैं, वही दूसरी ओर कार्य की गुणवत्ता को नजर अंदाज कर मूल्यांकन किया गया हैं और अधिकारियों के द्वारा बगैर परीक्षण के बिल बना कर सत्यापन करते मनरेगा पोर्टल में भुगतान हेतु बिल फीड कराया गया है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...