—Advertisement—

Dindori News: जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दबी छात्रा,ईलाज के दौरान मौत

एडीटर: Chetram Rajpoot August 29, 2024

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

 

डिंडौरी । जर्जर मकान और दिवाल गिरने की प्रदेश में कई घटनाएं घट चुकी हैं, जिसके मद्देनज़र राज्य सरकार द्वारा समस्त आयुक्तो, कलेक्टर समेत नगर पालिका /परिषद के अधिकारियों को जर्जर आवासों एवं दीवारों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार आदेशों को धता बता रहें हैं।

 

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय डिंडोरी के नर्मदा गंज के बर्मन मोहल्ले में पार्षद अजय स्मिता बर्मन के मकान में तितराही गाँव की छात्रा दीपाली किराये में कमरा लेकर रह रही थी, बताया गया की जर्जर मकान की दीवार गिरने से छात्रा दब गईं, जिसे काफी कोशिशो के बाद मलबे से निकाला गया हैं, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुँचे, जिनका रो रोकर बुरा हाल है, छात्रा की मौत के बाद पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...