Home / शासकीय महाविद्यालय करंजिया में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

शासकीय महाविद्यालय करंजिया में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

  गोरखपुर। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद पत्र के आदेशानुसार शासकीय महाविद्यालय करंजिया में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर दो दिवसीय ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

 

गोरखपुर। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद पत्र के आदेशानुसार शासकीय महाविद्यालय करंजिया में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।परिसर में प्रथम दिन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रमोद कुमार वास्पे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस , विक्रम लैंडर के अवतरण, प्रज्ञान रोवर के प्रयोजन से चंद्रयान-3 की सफलता को ऐतिहासिक क्षणों को विस्तार से बताते हुए कहा कि चंद्रमा पर उतरने वाला भारत चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला प्रथम देश बन गया यह हम सभी भारतीयों के लिए बड़ी उपलब्धि और गर्व की बात हैं ।
संबोधन की अगली कड़ी में डॉ, प्रीति पांडे ने इसरो के सफल प्रयासों और अंतरिक्ष के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की वही प्रो, विक्रम सिंह टेकाम द्वारा इसरो के राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर उपलब्ध फिल्मों को छात्रों को दिखाया । दूसरे दिन कालेज की 35 छात्राओं ने पोस्टर पेंटिंग में भाग लिया और चंद्रयान व विक्रम लैंडर अंतरिक्ष ग्रह के चित्र बनाकर पोस्टर का निर्माण किया। जिसमें प्रथम स्थान साक्षी मरावी, द्वितीय स्थान योगिता यादव, तृतीय स्थान पर पुष्पलता मरावी रही ।
 इसके अलावा अन्य छात्राओं ने भी सराहनीय प्रयास करते हुए कला का प्रदर्शन किया इन्हें भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राघवेन्द्र सिंह दांगी ने किया इस दौरान समस्त स्वयंसेवक व महाविद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
RNVLive

Related Articles