—Advertisement—

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 5 प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

एडीटर: Chetram Rajpoot August 20, 2024

—Advertisement—

Dindori News डिंडौरी |  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिंडौरी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 5 प्रकरणों में चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। जिनमें निशांत परस्ते पिता भानूप्रकाश परस्ते निवासी ग्राम कमकोमोहनिया की 13.05.2023 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी, मृतक निशांत परस्ते के निकटतम वारिसान माता परवतिया बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार से धनसिंह पिता लामू निवासी ग्राम सरईटोला की 07.02.2020 को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान पत्नि मुलिया बाई को चार लाख रूपए, दयावती सैयाम पिता बुंदेल सिंह निवासी ग्राम निगवानी की 22.08.2023 को कुएं में डूबने से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान पिता बंदेल सिंह सैयाम को चार लाख रूपए, अजय पिता रामस्वरूप निवासी ग्राम कुकर्रामठ की 13.06.2024 को नदी में डूबने से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान पिता रामस्वरूप को चार लाख रूपए और भूपत सिंह पिता शिवचरण निवासी ग्राम नेवसा रैयत की 19.06.2023 को नदी में डूबने से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान पिता शिवचरण को चार लाख रूपए रूपये सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...