—Advertisement—

कलेक्टर हर्ष सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक ली

एडीटर: Chetram Rajpoot August 14, 2024

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

 

Dindori News डिंडौरी |  कलेक्टर हर्ष सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उक्त बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, डिंडौरी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह धुर्वे, अमरपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री हन्नू सिंह पटटा, बजाग जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलकली मरावी, करंजिया जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री चरण सिंह धुर्वे, मेंहदवानी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामप्रसाद तेकाम, समनापुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संदीप कुशराम, शहपुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्मो, सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने आगामी कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने जिम्मेवार अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के तैयारियों के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया।

 

 

WhatsApp

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...