—Advertisement—

डिंडौरी में निकली संत रविदास समरसता रथ यात्रा, कलश पूजन के साथ दिया सामाजिक एकता का संदेश 

एडीटर: Chetram Rajpoot August 20, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– कलशों का विधि-विधान से पूजन कर मंडल अध्यक्षों को किया वितरण, भव्य रैली निकालकर संत रविदास के विचारों का दिया संदेश

डिंडौरी। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित संत रविदास समरसता कार्यक्रम के अंतर्गत डिंडौरी नगर में भव्य कलश यात्रा एवं समरसता रथ यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास जी के समता, सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंदिर परिसर में हुई, जहां कलशों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर साधु-संतों एवं सामाजिक बंधुओं का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक चमरू सिंह नेताम, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक बद्री प्रसाद साहू, सुधीर दत्त तिवारी, लक्ष्मण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सहसंयोजक महेश धूमकेती, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश तथा जिला मीडिया प्रभारी राज साहू सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों ने कलश पूजन में सहभागिता की।

पूजन-अर्चन के पश्चात कलशों का मंडल अध्यक्षों को वितरण किया गया। इसके साथ ही संत रविदास समरसता रथ को हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। रथ यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए। नगर में भाजपा कार्यालय के समीप कार्यकर्ताओं द्वारा समरसता रथ का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

इसके बाद रैली डिंडौरी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वार्ड क्रमांक-7 स्थित अंबेडकर वार्ड तक पहुंची। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। नगर भ्रमण के उपरांत संत रविदास समरसता रथ ग्राम भैंसलगान धुर्रा की ओर रवाना हुआ, जहां ग्रामीण क्षेत्र में भी समरसता का संदेश पहुंचाया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव, अनिल साहू, वर्षा कुशराम, अंकित गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, मंडल महामंत्री भागीरथ उरैती, रामकुमार बनवासी, रोहित मरकाम, तरुण ठाकुर, लखन बंजारा, सुरेश नायक, नरेश चंदेल, सुरेंद्र वास्पे, विवेक अहिरवार, सुनील लवेश, राकेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज में समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। समरसता रथ यात्रा के माध्यम से इन्हीं विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। यात्रा में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से पूरे नगर में सामाजिक एकता और समरसता का वातावरण नजर आया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment