—Advertisement—

नवागत एसपी आशीष खरे ने पुलिस लाइन में जनरल परेड का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 22, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने गुरुवार को पुलिस लाइन डिंडौरी पहुंचकर जनरल परेड का निरीक्षण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार आयोजित इस निरीक्षण कार्यक्रम में उन्होंने पुलिस बल की अनुशासन व्यवस्था, कार्यप्रणाली और तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। एसपी के निरीक्षण को लेकर पुलिस लाइन परिसर में विशेष सक्रियता और अनुशासन देखने को मिला।

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री खरे ने परेड में शामिल अधिकारियों एवं जवानों की सज्जा, अनुशासन और कार्यकुशलता का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का अनुशासन ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए हर अधिकारी एवं जवान को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस विभाग के शासकीय वाहनों की भी जांच की। उन्होंने वाहनों की स्थिति, रखरखाव एवं उपयोगिता की जानकारी लेते हुए नियमित संधारण और आपात स्थिति में तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड द्वारा उन्हें सलामी दी गई, जिसके बाद उन्होंने गार्ड का निरीक्षण कर जवानों की कार्यप्रणाली एवं अनुशासन का परीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने, आम जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता का विश्वास जीतना भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर एसडीओपी बजाग विवेक गौतम, थाना प्रभारी यातायात सुभाष चंद्र, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, 36वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल कैंप से कंपनी प्रभारी गोकुल मरावी, प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबे कुंवर सिंह ओलाड़ी सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment