—Advertisement—

सतगुरु कबीर साहेब पर अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश : कबीर पंथियों ने सिटी कोतवाली में सौंपा ज्ञापन

एडीटर: Chetram Rajpoot May 5, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

डिंडौरी। सोशल मीडिया पर संत शिरोमणि सतगुरु कबीर साहेब के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर जिले में कबीर पंथियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को (एसकेडीव्ही) सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन सहित समस्त कबीर पंथियों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

कबीर पंथियों ने एसआई भीपेंद्र पाठक को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि उनके इष्ट सदगुरु कबीर साहेब के प्रति इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।

मध्यप्रदेश एसकेडीवी मिशन की राज्य उप-प्रतिनिधि सुश्री वंदना मानिकपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई को उज्जैन जिले के ग्राम बामौरा निवासी प्रभु नारायण परमार द्वारा सोशल मीडिया पर सतगुरु कबीर साहेब के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यह कृत्य न केवल संत कबीर साहेब का अपमान है, बल्कि इससे कबीर पंथ को मानने वाले लाखों अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी समाज में वैमनस्य फैलाने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का कार्य करती है, जिसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान वंदना मानिकपुरी, प्रशांत चंदेल, जागेश्वर टाडिया, एडवोकेट गम्भीर दास महंत, यशवंश सोनवानी, रेखा मानिकपुरी, संगीता सोनवानी, शांति पड़वार, मुनेश कुमार बेलिया, केश लाल ब्यौहार, मनीराम सहित एसकेडीवी मिशन के जिला प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कबीर पंथी उपस्थित रहे।

कबीर पंथियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment