होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

किसान के बेटे ने किया कमाल: रामेश्वर गौतम ने 96.2% के साथ स्कूल में टॉप

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती—इस कहावत को चरितार्थ किया है ग्राम कूड़ा के मेधावी छात्र रामेश्वर गौतम ने। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 481 अंक अर्जित कर 96.2 प्रतिशत हासिल करते हुए रामेश्वर ने उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

एक साधारण किसान परिवार में जन्मे रामेश्वर के पिता श्री प्रेमसिंह गौतम खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद रामेश्वर ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

रामेश्वर की इस उपलब्धि से गांव में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामवासी, रिश्तेदार और मित्र लगातार उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। हर कोई उनकी मेहनत और लगन की सराहना कर रहा है।

अपनी सफलता पर रामेश्वर ने विनम्रता दिखाते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया। उनका कहना है, “माता-पिता का आशीर्वाद और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मेरा लक्ष्य आगे भी कड़ी मेहनत कर उनके सपनों को साकार करना है।”

रामेश्वर की यह उपलब्धि उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है जो सीमित साधनों के कारण अपने सपनों को छोटा मान लेते हैं। यह सफलता स्पष्ट संदेश देती है कि सच्ची लगन, ईमानदार मेहनत और मजबूत इरादों के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..