—Advertisement—

82 में से 12 कैडेट चयनित, नवोदय विद्यालय के एनसीसी शिविर में दिखी कड़ी प्रतिस्पर्धा

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 14, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, डिंडौरी में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आयोजित एनसीसी चयन शिविर में विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा। कक्षा 9वीं के कुल 82 विद्यार्थियों ने इस चयन प्रक्रिया में भाग लिया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 12 कैडेट्स का चयन किया गया। चयनित कैडेट्स में 7 छात्र एवं 5 छात्राएं शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों का मूल्यांकन ऊंचाई, वजन, शारीरिक क्षमता, चिकित्सा फिटनेस, अनुशासन के साथ-साथ शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर किया गया। सभी मानकों पर खरा उतरने वाले विद्यार्थियों को ही अंतिम रूप से एनसीसी में नामांकन का अवसर मिला।

इस अवसर पर 4 एमपीसीटीआर बटालियन के सूबेदार रामाश्रय एवं हवलदार बृजेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय की एनसीसी अधिकारी एवं चीफ ऑफिसर अनुपमा पी. सुंदरम के मार्गदर्शन में चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

शिविर के दौरान चयनित कैडेट्स को एनसीसी के उद्देश्यों, दो वर्षीय पाठ्यक्रम, अनिवार्य शिविरों, लिखित परीक्षा एवं नियमित प्रशिक्षण सत्रों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एनसीसी से मिलने वाले लाभ, कर्तव्यों एवं पढ़ाई पर इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में भी अवगत कराया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह ने चयनित कैडेट्स की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं उपप्राचार्या श्रीमती अलका विश्वकर्मा ने सभी चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment