होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori News: जिला पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । जिला पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते ने की।

बैठक की शुरुआत 26 दिसंबर 2025 को आयोजित पिछली सामान्य सभा की बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जल संसाधन, शिक्षा, विद्युत, स्वास्थ्य, वन विभाग सहित 15वें एवं 5वें वित्त आयोग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा आगामी प्रवेश उत्सव 2026 को लेकर विशेष जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी (मनरेगा) श्री प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 को जिले के सभी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत रैली, प्रभात फेरी, रंगोली, चित्रकला, वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी जैसी जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। अध्यक्ष श्री परस्ते ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और जनजागरूकता बढ़ाएं।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की समीक्षा के दौरान अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष की गारंटी वाली सड़कों में यदि कहीं भी क्षति है तो जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही सड़कों के किनारे साफ-सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए और सभी कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए।

जल संसाधन विभाग की समीक्षा में अध्यक्ष ने अपूर्ण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त नहरों की सफाई और मरम्मत कराने तथा मनरेगा के तहत लंबित कार्यों को गति देने पर जोर दिया। 15वें एवं 5वें वित्त आयोग की राशि पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र के आवंटन एवं स्वीकृत कार्यों की जानकारी दी और निर्देशित किया कि कार्यों का लेआउट कराकर उनका विधिवत शुभारंभ किया जाए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज जैन सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य डॉ. सी.एस. भवेदी, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजु जितेन्द्र ब्यौहार, सदस्यगण एवं विभिन्न जनपद पंचायतों के अध्यक्षों ने भी सहभागिता कर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में जिले के समग्र विकास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..