—Advertisement—

होम /

Dindori News: चोरी का खुलासा ! एमपी ऑनलाइन–किराना दुकान से उड़ाए गए 70 हजार बरामद

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 12, 2026

—Advertisement—

Dindori News, डिंडौरी। थाना शाहपुर क्षेत्र अंतर्गत एमपी ऑनलाइन एवं किराना दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी गए माल मशरूका सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 नवंबर 2025 को फरियादी रामस्वरूप यादव पिता अमरलाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम गनेशपुर थाना शाहपुर जिला डिंडौरी ने थाना शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 नवंबर 2025 की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा उनकी एमपी ऑनलाइन एवं किराना दुकान का ताला तोड़कर एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन एवं नगद राशि सहित कुल करीब 70 हजार रुपये की चोरी कर ली गई। मामले में थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 349/25 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी अजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए। सघन पतासाजी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर 11 फरवरी 2026 को आरोपी रवि उर्फ छोटू मरावी पिता मायाराम मरावी उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम फडकी थाना शाहपुर जिला डिंडौरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया माल भी बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना शाहपुर प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह परते, उप निरीक्षक रामप्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक 144 कोदूराम जोगी एवं आरक्षक 95 भुनेश्वर उरैती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment