—Advertisement—

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं व 11वीं की चयन परीक्षा 7 फरवरी को

एडीटर: Chetram Rajpoot January 28, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। जवाहर नवोदय विद्यालय सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी 2026, शनिवार को किया जाएगा। यह परीक्षा जिले के तीन परीक्षा केन्द्रों में सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक संपन्न होगी। चयन परीक्षा के लिए जिले में कन्या शिक्षा परिसर डिण्डौरी, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डिण्डौरी तथा पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, जिला डिण्डौरी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना प्रवेश पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर विद्यार्थी मोबाइल नंबर 9981275654 एवं 9993436909 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी डॉ. हर्ष प्रताप सिंह, प्राचार्य, पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, जिला डिण्डौरी द्वारा जनहित में दी गई है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment