होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori News: नाली निर्माण न होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

akvlive.in

Published

डिंडौरी/गाड़ासरई।बजाग विकासखंड के ग्राम गाड़ासरई में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नाली निर्माण नहीं होने से उत्पन्न गंभीर समस्या के निराकरण को लेकर स्थानीय महिलाओं ने जिला मुख्यालय डिंडौरी पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने बताया कि गाड़ासरई कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर नाली का निर्माण नहीं किया गया है, जिसके कारण घरों और दुकानों का गंदा पानी सीधे मुख्य सड़क पर बह रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में अत्यधिक गंदगी, दुर्गंध और फिसलन की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर फिसलन के कारण दोपहिया वाहन चालकों के गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं, वहीं महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और नर्मदा परिक्रमा वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है, जो बरसात के मौसम में और भयावह रूप ले लेता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NH अथॉरिटी) द्वारा सड़क निर्माण तो कराया गया, लेकिन नाली निर्माण की पूरी तरह अनदेखी की गई। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञापन में मांग की गई कि गाड़ासरई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर शीघ्र पक्की नाली का निर्माण कराया जाए, सड़क पर बह रहे गंदे पानी की तत्काल निकासी सुनिश्चित की जाए तथा इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार NH अथॉरिटी के विरुद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर संध्या साहू, रश्मि साहू, रागनी ठाकुर, संतोषी साहू, साधना साहू, सुलेखा साहू, सुनीता ठाकुर, पुष्पलता सोनी, रतना मरावी, रजना साहू, ज्योति साहू, तुलसीराम साहू, गरीबा साहू, वीरेंद्र साहू, अनिल साहू, संदीप साहू, रामजी साहू सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..