—Advertisement—

मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन ने कमल सिंह चंदेल को प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot January 24, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी। सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्था द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, घानाघाट निवासी श्री कमल सिंह चंदेल को मध्यप्रदेश संगठन का प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया है।

संस्था के अनुसार श्री चंदेल का सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में योगदान सराहनीय रहा है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और जनकल्याणकारी गतिविधियों का विस्तार होगा।

नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री कमल सिंह चंदेल संगठन को संगठित करने, राष्ट्रवादी अभियानों को आगे बढ़ाने तथा प्रदेश स्तर पर संगठन के विस्तार एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

साथ ही संस्था ने यह भी स्पष्ट किया है कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारतीय संविधान के अनुरूप कार्य करेंगे और ऐसा कोई कार्य या वक्तव्य नहीं देंगे जिससे संगठन की छवि अथवा स्वयंसेवकों की गरिमा को ठेस पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री चंदेल की नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके संरक्षण में संस्था सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment