—Advertisement—

शहडोल संभाग स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में डिंडौरी का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot January 22, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। खेलो एमपी यूथ गेम के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग के द्वारा जिले स्तर पर चयनित खिलाडियों का दल दिनांक 21 जनवरी 2026 को संभाग शहडोल भेजा गया था।

       शहडोल संभाग स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में डिण्डौरी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में डिण्डौरी के खिलाड़ियों ने टीम भावना एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

     प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने के पश्चात बालक एवं बालिका वर्ग की चयनित टीमें अब राज्य स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु ग्वालियर जाएंगी, जहाँ वे संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जिले की इस उपलब्धि पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अधिकारी कर्मचारी, एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को आगे बढने की शुभकामनाएं के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment