होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत डिंडौरी जिले के 200 तीर्थयात्री सोमनाथ यात्रा हेतु रवाना

akvlive.in

Published

– जनप्रतिनिधियों ने तीर्थ यात्रियों की बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डिंडौरी न्यूज। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत डिंडौरी जिले के चयनित 200 तीर्थयात्री आज सोमनाथ तीर्थ यात्रा हेतु कलेक्ट्रेट परिसर डिंडौरी से रवाना हुए।

रवानगी के पूर्व सभी तीर्थयात्रियों का कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर से तीर्थ यात्रियों की बस को जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर डिंडोरी विधायक श्री ओमकार मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा परस्ते, जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, श्रीमती सारिका नायक, सांसद प्रतिनिधि श्री नरेंद्र राजपूत, श्री पवन शर्मा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने तीर्थयात्रियों से संवाद कर उनकी यात्रा को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की शुभकामनाएं दीं।

नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना अंतर्गत तीर्थयात्रियों को डिंडौरी से बस के माध्यम से शहडोल रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया है, जहां से वे रेल मार्ग द्वारा 21 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक सोमनाथ तीर्थ यात्रा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि योजना के तहत जिले के सात विकासखंडों एवं दो नगरीय निकाय क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों में से शासन द्वारा निर्धारित रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के अनुसार 132 पुरुष एवं 68 महिला, कुल 200 पात्र तीर्थयात्रियों का चयन किया गया है।

मध्यप्रदेश शासन की यह जनकल्याणकारी योजना बुजुर्ग एवं जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है, जिससे उन्हें निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है और उन्हें धर्म लाभ प्राप्त हो रहा है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..