—Advertisement—

Breaking News : हाईवे निर्माण में लापरवाही ! अनियंत्रित जेसीबी शिव मंदिर प्रांगण में घुसी, ग्रामीणों में आक्रोश

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot January 21, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के गाड़ासराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरगहना में जबलपुर–अमरकंटक हाईवे किनारे स्थित शिव मंदिर प्रांगण में एक अनियंत्रित जेसीबी मशीन जा घुसी, जिससे मंदिर को क्षति पहुँची है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर–अमरकंटक हाईवे निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी की जेसीबी मशीन कार्य के दौरान नियंत्रण खो बैठी और सीधे मंदिर परिसर में प्रवेश कर गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जेसीबी ऑपरेटर की लापरवाही के कारण मंदिर परिसर को नुकसान पहुँचा, जिससे ग्रामीणों की धार्मिक आस्था को ठेस लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और कड़ी नाराज़गी जताई। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई, मंदिर की तत्काल मरम्मत तथा क्षति की भरपाई की मांग की है।

फिलहाल मामले की जानकारी संबंधित प्रशासन और गाड़ासराई थाना को दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment