होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

आज स्वस्थ, कल सशक्त : 48 हजार बेटियों और महिलाओं की एनीमिया जांच,डिंडौरी का नाम इंडिया–एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

akvlive.in

Published

– “सुगढ़ टूरी-आज स्वस्थ, कल सशक्त” अभियान के तहत जिलेभर में रिकॉर्ड ब्रेकिंग एनीमिया जांच अभियान संपन्न

– 38 हजार के लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 48 हजार का स्वास्थ्य परीक्षण, डिंडौरी बना प्रदेश के लिए मिसाल

डिंडौरी न्यूज। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डिंडौरी जिले में “सुगढ़ टूरी-आज स्वस्थ, कल सशक्त” अभियान के तहत रिकॉर्ड ब्रेकिंग वन-डे एनीमिया जांच अभियान का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के माध्यम से जिलेभर में एक ही दिन में बड़े पैमाने पर एनीमिया जांच की गई, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में सामने आई है।

       अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा आईटीआई संस्थानों में एक साथ एनीमिया जांच शिविर आयोजित किए गए। इसके लिए जिले के 620 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को शिविर केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया, जहां किशोरी बालिकाओं, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा ग्रामीण दीदियों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया।

      इस अभियान में 38 हजार स्वास्थ्य परीक्षणों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध लक्ष्य से भी अधिक लगभग 48 हजार हितग्राहियों का एनीमिया परीक्षण किया गया। यह उपलब्धि न केवल डिंडौरी जिले के लिए, बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। एक ही दिन में इतने बड़े स्तर पर एनीमिया जांच कर डिंडौरी जिला प्रदेश में एक उदाहरण के रूप में उभरा है।

इंडिया एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम ने किया निरीक्षण, जिला प्रशासन की पहल की सराहना

     अभियान की विशिष्टता को देखते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की निर्णायक एवं अधिनिर्णायक टीम दिल्ली से डिंडौरी पहुंची। टीम द्वारा जिले के विभिन्न शिविर केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं, सहभागिता एवं समन्वित संचालन का निरीक्षण किया गया। रिकॉर्ड्स टीम ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधन, जनसहभागिता एवं प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए इस अभियान को एक उत्कृष्ट एवं अभिनव पहल बताया।

      पूरे अभियान की निगरानी जिला स्तर से रियल-टाइम ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से की गई, जिससे सभी शिविर स्थलों पर कार्य सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर आवश्यक संसाधन, स्वास्थ्य टीमों की उपलब्धता एवं हितग्राहियों की सुविधा सुनिश्चित की गई।

      “सुगढ़ टूरी-आज स्वस्थ, कल सशक्त” अभियान के माध्यम से डिंडौरी जिले ने बालिकाओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम उठाया है। यह अभियान न केवल एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि एक स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हुआ है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..