होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori News: मुख्य अभियंता शैलेंद्र शुक्ला ने डिंडौरी में पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के मुख्य अभियंता श्री शैलेंद्र शुक्ला द्वारा जिला डिंडौरी का दौरा कर नगर परिषद डिंडौरी में संचालित पेयजल योजनाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पेयजल योजना अंतर्गत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय नगर में पेयजल पाइपलाइन व्यवस्था, जल आपूर्ति प्रणाली तथा सिवरेज परियोजना के कार्यों की भी समीक्षा की। मुख्य अभियंता द्वारा तकनीकी अमले के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं संचालन व्यवस्था का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उपयंत्री, पीडीएमसी प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य अभियंता श्री शैलेंद्र शुक्ला ने संसाधनों एवं मशीनरी के नियमित रखरखाव एवं समय-समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के सुचारु संचालन हेतु कुशल केमिस्ट की नियुक्ति एवं प्रशिक्षित संचालक की तैनाती के निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने प्लांट परिसर में स्वच्छता बनाए रखने एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं निरंतर पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी कार्य शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएं।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..