होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

नव दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज | ग्राम सिमरिया में 16 जनवरी से प्रतिदिन अपरान्ह 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हो रहा नव दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस भव्य धार्मिक आयोजन में अयोध्या धाम से पधारीं विख्यात श्री राम कथा वाचिका सुश्री सुनैना कृष्णा देवी जी के पावन मुखारविंद से श्री राम कथा का अमृतमय वाचन किया जा रहा है।

कथा के तृतीय दिवस में भगवान श्री रामचंद्र जी के अवतार के विभिन्न कारणों का अत्यंत भावपूर्ण और शास्त्रीय व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नारद मोह की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए मानव जीवन में मोह, माया और भक्ति के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। कथा के क्रम में भगवान श्री राम जी के जन्म प्रसंग का अत्यंत मनोहारी चित्रण किया गया, जिसके उपलक्ष्य में श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ मनाया गया। संपूर्ण कथा स्थल “जय श्री राम” के उद्घोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

इस धार्मिक आयोजन में ग्राम सिमरिया के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन सहभागिता कर रहे हैं। महिला, पुरुष, वृद्ध एवं युवा सभी वर्गों के भक्तगण कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। कथा स्थल पर अनुशासन, भक्ति और शांति का वातावरण देखते ही बनता है।

कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती गोमती बाई ठाकुर, पति स्वर्गीय श्री राम किशोर ठाकुर जी, तथा उनके पुत्र श्री अशोक कुमार ठाकुर एवं श्रीमती सरोज ठाकुर द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में सहभागी बनें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

नव दिवसीय यह आयोजन ग्राम सिमरिया सहित पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक एकता का संदेश दे रहा है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..