—Advertisement—

MP News: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 23 जनपद पंचायत सीईओ की नई पदस्थापना आदेश जारी.. यहां देखें सूची …..

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot January 12, 2026

—Advertisement—

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वर्ष 2026 के शुरुआती माह में अधिकारियों का व्यापक तबादला आदेश जारी किया गया है। विभागीय आदेश क्रमांक एफ-1/1/41/0006/2025/फा-5/22/सा. के अनुसार कुल 22 अधिकारियों को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नई पदस्थापनाएँ दी गई हैं। आदेश राज्य शासन की स्थानांतरण नीति के प्रावधानों के अनुसार जारी किया गया है।

विभागीय निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि—स्थानांतरण आदेश जारी होने के पश्चात दो सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही किसी प्रकार की कार्यमुक्ति अथवा अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। आदेश पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव श्री ह्रदयेश कुमार श्रीवास्तव के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।

तबादला सूची की प्रतिलिपि संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों, जिला पंचायतों, विभागीय सचिवालय एवं आयुक्त कार्यालयों को तत्काल अनुपालन हेतु भेजी गई है। इस तबादला आदेश से प्रदेश में ग्रामीण विकास एवं पंचायत स्तर की प्रशासनिक व्यवस्था में पुनर्संरचना होगी, जिससे विभागीय कार्य क्षमता को गति मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment