—Advertisement—

Dindori News: प्रभारी मंत्री प्रतिभा बागरी का जिला दौरा आज

एडीटर: Chetram Rajpoot December 13, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज़। नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री प्रतिभा बागरी आज जिले के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री सुबह 8:30 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर 11:30 बजे डिंडोरी सर्किट हाउस पहुंचेंगी। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे वे पत्रकार वार्ता में शामिल होकर नगरीय विकास से जुड़े विषयों पर जानकारी देंगी।

राज्यमंत्री के जिले प्रवास के दौरान नगरीय निकायों की योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:30 बजे राज्यमंत्री डिंडौरी से जबलपुर के लिए रवाना होंगी। राज्यमंत्री के प्रवास को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment