—Advertisement—

स्टोन क्रेशर एवं भंडारण स्थल पर छापेमारी: रिकॉर्ड में गड़बड़ी और प्लांटेशन गायब, टीम ने बनाया पंचनामा

एडीटर: Chetram Rajpoot December 12, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी ।    कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन के मार्गदर्शन में आज खनन संबंधित गतिविधियों की निगरानी को लेकर की जा रही कार्यवाहियों के तहत उत्तम साहू के स्टोन क्रेशर एवं भंडारण स्थल की जांच की गई। उक्त कार्यवाही में सहायक खनन अधिकारी डिंडौरी, मंचित्रकार  उज्ज्वल पाटले, सर्वेयर की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

    जांच के दौरान बिल बुक एवं ई-टीपी का मिलान किया गया, जिसमें स्पष्ट अंतर पाया गया। टीम ने स्थल का निरीक्षण किया, जहां प्लांटेशन नहीं किया गया तथा पत्थर के भंडारण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ भी उपलब्ध नहीं मिले।

      अधिकारियों द्वारा स्टोन एवं गिट्टी की मात्रा का मापन कर मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया। साथ ही ऑनलाइन दस्तावेज़ों के सत्यापन हेतु संबंधित रिकॉर्ड एकत्र कर आगे की जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment