—Advertisement—

जिला स्तरीय टीम की दबिश: कई झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिकों पर लगा ताला

एडीटर: Chetram Rajpoot December 11, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी । कलेक्टर  के निर्देशानुसार 11 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय टीम द्वारा डिंडौरी मुख्यालय में संचालित विभिन्न निजी क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक-2 में संचालित सुषमा यादव क्लीनिक, तुषार मजुमदार क्लीनिक एवं एस.के. विश्वास, पुरानी डिंडौरी परिसर में स्थित क्लीनिक बंद पाए गए।

इसके अतिरिक्त टीम द्वारा एम.के. राय तथा बी.एस. बिलागर, पुरानी डिंडौरी के क्लीनिकों का स्थल निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के पश्चात संबंधित क्लीनिक संचालकों को सभी वैध दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। यह भी स्पष्ट किया गया कि दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment