होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने निर्माणधीन विकास कार्यो का किया औचक निरीक्षण 

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। शनिवार को औचक निरीक्षण में पीएमजेएसवाई द्वारा खरमेर नदी पर बनाये जा रहे पुल का निरिक्षण किया जहां पर पीएमजेएसवाई ई ने बताया की उक्त कार्य फरवरी में पूर्ण कर लिया जायेगा। कलेक्टर ने कहा की डीपीआर के अनुसार निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए पुल को तैयार किया जाए ताकि बरसात के पहले आवागमन संचालित हो सके।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत भाका अमरपुर में महोलो हेरीटेज का संचालन मां नर्मदा स्वसहायता समूह द्वारा चलाया जा रहा है जिसका आज कलेक्टर ने औचक निरिक्षण कर मशीनों के बारे में जयवती अध्यक्ष ने किस प्रक्रिया से महुआ से शराब तैयार की जाती है उस पर विस्तृत चर्चा की गईं। और कलेक्टर ने उत्पादन लाभ विक्रय पर चर्चा करते हुए कहा की यह आपका हेरिटेज दोबारा से संचालित होने जा रहा है जिसमें आप लोग सभी दीदियां जिम्मेदारी के साथ काम करें वही पर खाली मैदान में आवश्यकता नुसार पेड पौधे गमले, फूलदार पौधे ,फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए।

वहीं पर लोकल में संचालित तेल प्रसंस्करण ईकाई अमरपुर का भी निरिक्षण किया जहां पर 13 दीदी सदस्यों के द्वारा सरसों राई मूंगफली गुली तिल अरसी रामतिल नारियल पीला सरसों सोयाबीन आदि का तेल देशी कोलु के माध्यम से प्राकृतिक रूप से निकाला जाता है जहां पर दीदीया कलेक्टर से बात करते हुए उन्होनें बताया की हम आठ घंटे काम करते है ग्रामीण लोगो सेंं सरसों राई मूंगफली गुली तिल अरसी रामतिल नारियल पीला सरसों सोयाबीन खरीदा जाता है जिसे साफ कर तेल निकाला जाता है। तेल का विक्रय आसपास और बाजार में प्रदर्शनी लगाकर बेचा जाता है। जिसे समूह की सभी दीदीयों को अच्छा लाभ प्राप्त हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान वनमंडल अधिकारी श्री पुनीत सोनकर, तहसीलदार, सीईओ जनपद, जनसंपर्क अधिकारी, एसडीओ वनविभाग श्री सुरेन्द्र जाटव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें