—Advertisement—

Dindori News: शहपुरा SDM ऐश्वर्य वर्मा ने मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

एडीटर: Chetram Rajpoot November 20, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज़ । एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा द्वारा सोमवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति का जायजा लेने हेतु ग्राम बिलगांव, ढोंढा, अमठेरा एवं अमेरा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार शहपुरा श्री सुंदर लाल यादव भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ, हल्का पटवारी, ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक को ई-एफ डिजिटलाइजेशन, मतदाताओं के निर्धारित प्रारूप में गणना पत्रक भरने तथा घर-घर सर्वे कर निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

इसी क्रम में एसडीएम व टीम ने बालक आदिवासी आश्रम, अमठेरा का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था, संचालन एवं सुविधाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए। अमेरा के माध्यमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षक एवं विद्यार्थियों से शिक्षण गतिविधियों व अध्ययन प्रगति को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण के समय पटवारी आनंद डेहरिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment