—Advertisement—

भीषण गर्मी में किसान संघ का शक्ति प्रर्दशन: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

एडीटर: Chetram Rajpoot June 1, 2024
— 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

—Advertisement—

Contact on WhatsApp
डिंडौरी।  भारतीय किसान संघ जिला शाखा डिंडोरी के तत्वाधान में त्रिवार्षिक कार्यकारणी गठन को लेकर गुप्ता मैरिज गार्डन शहपुरा में किसान सभा का आयोजन किया गया,जिसमें जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। किसान सभा में किसानों ने अपनी विभिन्न मूलभूत समस्याओ पर विचार मंथन कर मुख्यमंत्री के नाम नहर सुधार,पेयजल,समस्त तहसीलों और कार्यालय में सीसीटीवी की सुविधा, खाद बीज,पौधारोपण और संरक्षण और गृहग्राम में पदस्थ राजस्व निरीक्षक को हटाने संबंधी 08 बिंदु में सीएम के नाम  ज्ञापन सौंपा ही। सैंकड़ों किसानों ने प्रमोद कुमार मौर्य को तहसील अध्यक्ष बनाए जाने हेतु एकमत से सहमति प्रदान किया जिसके आधार पर निर्वाचन अधिकारी ने श्री मौर्य को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया।
8 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन8 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
तहसील अध्यक्ष  मौर्य ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें तहसील मंत्री यतेंद्र कुमार साहू,उपाध्यक्ष सामंत सिंह मरकाम,जगदीश साहू,हरीसिंह परस्ते संयोजिका श्रीमती रेखा पंद्राम सहसंयोजिका सुश्री प्रियंका बरमैया सहित 21 पदाधिकारी नियुक्त किए गए। किसानों ने चिलचिलाती धूप में रैली निकालते हुए अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया और तत्काल निराकरण करने को कहा जिससे समय रहते वर्षा के पूर्व किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके।
गृहग्राम में पदस्थ अधिकारी राजस्व निरीक्षक बलीराम साहू के मनमानी से परेशान किसानों ने राजस्व निरीक्षक को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन किया जिससे किसानों का काम सुचारू रूप से हो सके। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ महाकोशल के संगठनमंत्री भरतभाई पटेल, संघ से भगीरथ जी,किसान नेता और अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष अधिवक्ता दयाराम साहू जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मलकुमार साहू सहित लगभग 60 ग्राम से आए सैंकड़ों किसान रहे उपस्थित।

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...