—Advertisement—

पूर्व जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया को सौंपी गई बिहार विधानसभा परवत्ता की जिम्मेदारी

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot October 14, 2025

—Advertisement—

– दिल्ली में दिखाया था संगठनात्मक कौशल, अब बिहार में संभालेंगे चुनावी कमान

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी डिंडौरी के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया को पार्टी संगठन ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर क्षेत्र में संगठन के दिशा-निर्देश पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय का परचम लहराने के बाद अब उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में परवत्ता सीट की जिम्मेदारी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा संगठन ने आगामी बिहार चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कई अनुभवी नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में डिंडौरी जिले से पूर्व जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया की राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए उन्हें परवत्ता विधानसभा की कमान दी गई है।

अवध राज बिलैया, जब भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे, तब उनके नेतृत्व में लगातार चार बार से पराजय झेल रही डिंडौरी विधानसभा सीट पर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अब संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए बिहार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर प्रदान किया है।

सूत्रों के अनुसार, अवध राज बिलैया वर्तमान में बिहार के परवत्ता क्षेत्र में बूथ स्तरीय बैठकों का आयोजन कर रहे हैं और घर-घर जाकर एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व और रणनीतिक कुशलता से परवत्ता विधानसभा में भी भाजपा और एनडीए को सफलता मिलेगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment