—Advertisement—

डिंडौरी भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, नए चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी

एडीटर: Chetram Rajpoot September 11, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जिला डिंडौरी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम द्वारा जारी सूची में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदों के लिए कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ज्ञानदीप त्रिपाठी, जयसिंह राजपूत, संतोष साहू, दिलीप ताम्रकार, महेश धूमकेतु, इन्द्रावती दुर्वे, राजेन्द्र दुबे एवं शोभित मरावी को दी गई है।

महामंत्री पद पर लक्ष्मण सिंह ठाकुर, सुधीरदत्त तिवारी एवं बद्रीप्रसाद साहू की नियुक्त किया गया है।

मंत्री पद पर सपना जैन, ललिता धुर्वे, गणेशदास सोनवानी, नरबदिया मरकाम, गजेन्द्र करचाम करवाम, अंजु ब्यौहार एवं मालती तिवारी को शामिल किया गया है।

कोषाध्यक्ष के रूप में स्कंध चौकसे, सह कोषाध्यक्ष के रूप में अरविंद तिवारी, कार्यालय मंत्री के रूप में पवन शर्मा तथा सह कार्यालय मंत्री के रूप में पुनीत जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment