—Advertisement—

MP News: मध्यप्रदेश राज्य सेवा के 16 अधिकारियों को मिला IAS अवॉर्ड ,अधिसूचना जारी

एडीटर: Chetram Rajpoot September 9, 2025

—Advertisement—

नई दिल्ली । भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा (SCS) के कुल 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति दी गई है।

राष्ट्रपति ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (प्रोबेशन) नियम 1954 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चयन वर्ष 2023 एवं 2024 की रिक्तियों के आधार पर अधिकारियों को IAS कैडर में नियुक्त किया है। इन सभी को परिवीक्षा अवधि पर रखा गया है तथा उन्हें मध्यप्रदेश कैडर आवंटित किया गया है।

2023 में IAS अवॉर्ड चयन सूची में इन्हें मिला स्थान

– रिक्तियां 01.01.2023 से 31.12.2023 के बीच

1. नारायण प्रसाद नामदेव

2. डॉ. कैलाश बुंदेला

3. नंदा भलावे कुशरे

4. अनिल कुमार डामोर

5. सविता झनिया

6. सरिका भूरिया

7. कमल सोलंकी

8. जितेन्द्र सिंह चौहान

2024 में IAS अवॉर्ड चयन सूची में इन्हें मिला स्थान

रिक्तियां 01.01.2024 से 31.12.2024 के बीच

1. संतोष कुमार टैगोर

2. निशा डामर

3. राकेश कुशरे

4. शैली कनाश

5. रोहन सक्सेना

6. कविता बटला

7. सपना अनुराग जैन

8. आशीष कुमार पाठक

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ये नियुक्तियां मध्यप्रदेश बनाम कमल नागर एवं अन्य संबंधित प्रकरणों में माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर के निर्णय पर निर्भर रहेंगी।

यह आदेश भारत सरकार की ओर से कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अवर सचिव संजय कुमार चौरसिया द्वारा जारी किया गया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment