—Advertisement—

शहपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजीव गांधी जयंती, श्रद्धांजलि सभा में गूंजे संकल्प के स्वर

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot August 20, 2025

—Advertisement—

शहपुरा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर शहपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी देश के ऐसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की नींव रखी और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य किया।

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को राजनीति से जोड़कर राष्ट्र निर्माण की नई दिशा दी और आधुनिक भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

सभा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और समाज सेवा व जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा की।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment