—Advertisement—

MLA ओमकार सिंह मरकाम को डिंडौरी कांग्रेस की कमान

एडीटर: Chetram Rajpoot August 16, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– जिला अध्यक्ष के नाम घोषित होते ही कही खुशी तो कही सन्नाटा..?

डिंडौरी न्यूज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महत्वाकांक्षी संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश में कई चरणों की बैठकें, सर्वेक्षण एवं समीक्षाओं के पश्चात् अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है।

डिंडौरी जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में अनेक कार्यकर्ता सक्रिय थे। नाम घोषित होने से पूर्व ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें और संभावित बगावत की चर्चाएँ तेज हो गई थीं। सूत्रों के अनुसार, डिंडौरी जिले में गुटबाजी और विरोध की संभावना को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने जिले की कमान सीधे विधायक ओमकार सिंह मरकाम को सौंपी है।

जिला अध्यक्ष का नाम घोषित होते ही अन्य दावेदारों में सन्नाटा छा गया। उल्लेखनीय है कि संगठन सृजन अभियान के दौरान आयोजित बैठकों में जिला अध्यक्ष पद के इच्छुक उम्मीदवारों से नामांकन पत्र भरवाए गए थे, जिनमें विधायक ओमकार सिंह मरकाम का नाम शामिल नहीं था।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा अवश्य थी कि जो भी प्रत्याशी लगातार चार बार से विधायक ओमकार सिंह मरकाम का आशीर्वाद प्राप्त करेगा, वही जिलाध्यक्ष बनेगा। किंतु यह किसी ने नहीं सोचा था कि स्वयं ओमकार सिंह मरकाम को ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment