—Advertisement—

लोगों के मन में स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रांतियां है, भ्रांतियों को दूर करना विभाग का दायित्व

एडीटर: Chetram Rajpoot June 28, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

दमोह न्यूज़ । पिछले कुछ दिनों से स्मार्ट मीटर को लेकर जन सुनवाई में मेरे पास आवेदन आए है और कुछ आवेदन अभी आए है । इस संबंध में स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा है, लोगों के मन में कई चीजों को लेकर भ्रांतियां है, भ्रांतियों को दूर करना विभाग का दायित्व है तो इसका बेहतर तरीके से प्रचार प्रसार किया जाये कि स्मार्ट मीटर किस तरह से जनता व उपभोक्ता के फायदे में है। स्मार्ट मीटर के बारे में जो प्लस पॉइंट्स है वह सब बताये जाएं, यह भी बताया जाये लोगों को की क्यों लगाया जा रहा है, इसको लगाने का क्या उद्देश्य है, क्यों रिपलेश कर रहे है और इससे क्या फायदे है ताकि सही बात लोगों तक पहुंचे।

किसी प्रकार का भ्रम न रहे, मीटर के कारण किसी प्रकार से कोई कोई गड़बड़ी हुई है या किसी प्रकार की कोई त्रुटि के कारण लोगों को ज्यादा बिल आ रहे है, तो उनकी छानबीन बहुत अच्छे तरीके से की जाये ताकि किसी उपभोक्ता को अनावश्यक बिल का बोझ वहन ना करना पड़े। इस संबंध में निर्देश दिए है।

            जल्द ही इस विषय के ऊपर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की जायेगी, जिसमें एक पूरा प्रेजेंटेशन सभी पत्रकारो को दिया जाएगा कि स्मार्ट मीटर कैसे काम करता है, इसमें बिलिंग कैसे होती है, यह कैसे फायदेमंद है और इसके साथ क्या-क्या इश्यूस है, सारी चीजों के ऊपर एक प्रेजेंटेशन दिया जाएगा और उसके बाद फिर उपभोक्ता की अपनी जिज्ञासाएं है, विभाग के सामने रख सकते है और उसका समाधान करके मीडिया के माध्यम से चीजें जनता तक पहुंचाने का प्रयास भी किया जाएगा। यदि ऐसी कोई भी समस्या है तो उसको सुधार करने के लिए और इन शिकायतों के निवारण के लिए तत्पर रहेंगे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment