होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

विभागीय जांच और आपराधिक प्रकरणों में लिप्त पुलिसकर्मियों की थानों में पदस्थापना पर रोक,पुलिस मुख्यालय ने जारी किए निर्देश

akvlive.in

Published

– जिन पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार, नैतिक अधोपतन, शारीरिक हिंसा जैसे आरोपो की जांच लंबित हैं, उनकी थाना चौकी में पोस्टिंग पर रोक..!

भोपाल न्यूज। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों (SP – ADGP) को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि आपराधिक प्रकरणों एवं विभागीय जाँच में लिप्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को थानों में पदस्थ न किया जाए। पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन से जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में भी इस आशय के दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिनका पालन अब तक नहीं हो पाया है।

विशेष महानिरीक्षक (प्रशासन) आदर्श कटियार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ऐसे पुलिसकर्मियों जिन पर भ्रष्टाचार, नैतिक अधोपतन, शारीरिक हिंसा जैसे गंभीर आरोप लंबित हैं, उन्हें थानों, क्राइम ब्रांच अथवा अभियोजन कार्य से जुड़े किसी भी कार्यालय में पदस्थ नहीं किया जाए। केवल दुर्घटना प्रकरणों में लिप्त पुलिसकर्मियों को इससे छूट दी गई है।

पुलिस इकाइयों को आदेश का पालन कर आवश्यक कार्यवाही की जानकारी पुलिस मुख्यालय को ईमेल (aig_admin2@mppolice.gov.in) पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में भी इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..