—Advertisement—

Dindori Today News: डिंडौरी के युवा इन्फ्लूएंसर योगेश तेकाम को पर्यटन विभाग ने किया सम्मानित

एडीटर: Chetram Rajpoot June 14, 2025
— युवा इन्फ्लूएंसर योगेश तेकाम को पर्यटन विभाग ने किया सम्मानित

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– जनजातीय संस्कृति के प्रचार में योगदान सराहा

डिंडौरी न्यूज। आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले की लोकप्रिय डिंडौरी व्यू फेसबुक और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया के युवा इन्फ्लूएंसर्स योगेश कुमार तेकाम को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में जनजाति समुदाय की संस्कृति और परंपरा को प्रमुखता से प्रसारित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया।

इसके पहले भी सीएम इन्फ्लूएंसर मीट, ट्राइबल इन्फ्लूएंसर डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप में योगेश तेकाम को सम्मानित किया गया था।

युवा इन्फ्लूएंसर योगेश तेकाम को पर्यटन विभाग ने किया सम्मानित

कार्यक्रम में जबलपुर संभाग के तमाम प्रसिद्ध और लोकप्रिय इन्फ्लूएंसर्स शामिल हुए थे। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी संचार के दौर में सोशल मीडिया की घर – घर के साथ ही सोशल मीडिया यूजरो तक पहुंच आसान हो गई हैं।

पर्यटन विभाग और इन्फ्लूएंसर्स मिलकर मध्यप्रदेश के कौने कौने में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों की अधिक से अधिक कंटेंट सोशल मीडिया पर शेयर करे, जिससे मध्यप्रदेश पर्यटन के शौकीन सैलानियों को आकर्षित करे और ज्यादा से ज्यादा लोग मध्यप्रदेश में स्थित पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने हेतु प्रेरित हो। जिससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment