होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori News : मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में अनियमितता का मामला, ग्रामीणों ने की निर्माण कार्य पर रोक की मांग

akvlive.in

Published

डिंडौरी | जनपद पंचायत अमरपुर की ग्राम पंचायत कोको के अंतर्गत ग्राम लखनपुर में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2021-22 के अंतर्गत जमीन के आवंटन में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत सौंपकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है और निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वे के दौरान ग्राम लखनपुर स्थित खसरा नंबर 18 में से 100 वर्ग मीटर से अधिक 216 वर्ग मीटर का भूखंड रवि कुमार पिता छोटे दास को आवंटित किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पात्रता के अनुसार किसी भी हितग्राही को 100 वर्ग मीटर से अधिक भूमि नहीं दी जा सकती, फिर भी रवि कुमार को नियमानुसार अधिक भूमि दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि रवि कुमार द्वारा पहले ही 100 वर्ग मीटर का भूखंड प्राप्त कर उस पर छ: कमरों का पक्का मकान बनाया गया है। इसके बावजूद, उन्हें फिर से 216 वर्ग मीटर का भूखंड प्रदान किया गया है और वहां नए मकान का निर्माण किया जा रहा है।
विरोध दर्ज कराते हुए ग्रामीणों ने मांग की है कि रवि कुमार को आवंटित 100 वर्ग मीटर से अधिक की भूमि का भू-अधिकार प्रमाण पत्र निरस्त किया जाए और निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही, भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। ग्रामीणों की मांग है कि सभी पात्रों को समान रूप से 100 वर्ग मीटर की भूमि ही दी जाए ताकि योजना का लाभ सही पात्रों को मिल सके।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..