होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori news: नर्मदा घाटों का होगा सौंदर्यीकरण, प्रदूषित नालों पर लगेगा अंकुश – कलेक्टर नेहा मारव्या

akvlive.in

Published

– नगर की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर हुई महत्वपूर्ण बैठक,
-सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
डिंडौरी। नगर में नर्मदा नदी की स्वच्छता और घाटों के सौंदर्यीकरण को लेकर कलेक्टर नेहा मारव्या की अध्यक्षता में एक अहम बैठक मां नर्मदा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में नगर के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में उन नालों पर गंभीर चिंता जताई गई जो सीधे नर्मदा नदी में जाकर जल प्रदूषण फैला रहे हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रदूषित नालों की समस्या के समाधान हेतु शीघ्र सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि untreated जल किसी भी स्थिति में नदी में न पहुंचे।
बैठक में डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, नगर परिषद अध्यक्ष  सुनीता सारस, जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार राठौर, पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मॉ नर्मदा समिति के सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
– नदी गहरीकरण और श्मशान घाट होगा सुव्यवस्थित
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नर्मदा नदी में गहरीकरण कार्य किया जाएगा, जिसके लिए विधायक निधि से 11 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस कार्य से निकले मलबे को हटाने की जिम्मेदारी तहसीलदार और नगर परिषद के अधिकारियों को दी गई है।
वहीं, श्मशान घाट की व्यवस्था को सुधारने एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर साफ-सफाई बनाए रखने हेतु स्थायी और प्रभावी प्रबंध किए जाएंगे।
– श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं होंगी सुदृढ़
परिक्रमावासियों और श्रद्धालु यात्रियों के लिए धर्मशाला, रैन बसेरा आदि की उचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि नर्मदा घाट और नगर की सफाई एवं सुंदरता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
– सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों का निरीक्षण
बैठक उपरांत कलेक्टर मारव्या ने नगर परिषद डिंडौरी में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और तकनीकी मानकों की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नगर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके पूर्ण होने से नर्मदा नदी को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलेगी।
निरीक्षण में नगर परिषद अधिकारी, इंजीनियर एवं अन्य संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..