—Advertisement—

जल गंगा संवर्धन चैपाल एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

एडीटर: Chetram Rajpoot April 28, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

डिंडौरी।  गोपालपुर के ग्राम लालपुर सानी ग्वारी नाला में आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक चैपाल एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों के साथ बैठक कर जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व पर चर्चा की गई। नवांकुर संस्था, परिवर्तन समग्र ग्रामीण विकास संस्थान समिति और लालपुर सानी के सदस्य भुवन सिंह मरावी (अध्यक्ष), सम्मेलाल लाल मरावी (सामाजिक कार्यकर्ता) द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि कैसे जल स्रोतों को संरक्षित करके गांव को समृद्ध बनाया जा सकता है, ताकि भविष्य में जल संकट से बचा जा सके।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जैसे हम अपने बच्चों की देखभाल करते हैं, वैसे ही हमें अपने गांव के जल स्रोतों और पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों और नवांकुर संस्था के सदस्यों ने ग्वारी नाला की सफाई की, और कुल 28 बोरियों का बोरी बंधान कार्य किया। यह श्रमदान लगभग चार घंटे तक चला। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष सम्मेलाल लाल मरावी, सदस्य भुवन सिंह मरावी, पतिराम मरावी, महेन्द्र सिंह आर्मो और छात्र संतोष सिंह मरावी समेत अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment